कोयला लादकर चोपन से ऊंचडीह जा रही मालगाड़ी की एक वैगन में आग लग गई। इसे चुनार में बुझाया गया। इसके बाद मालगाड़ी मिर्जापुर स्टेशन पहुंची तो भी धुआं निकल रहा था। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने 15 मिनट में आग पर काबू पाया। इस दौरान मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी 45 मिनट तक खड़ी रही। 20 मिनट बिजली का शट डाउन भी लिया गया था।