मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक जूते और कपड़े के शोरूम में सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होनेे पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान का दावा किया गया। क्षेत्र के बेलतर स्थित एक स्पोर्टस कंपनी के जूता और कपड़े के शोरूम में सोमवार की देर रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। मंगलवार की सुबह लोगों ने शटर के अंदर से धुंआ निकलता देखकर प्रतिष्ठान के मालिक और फायर ब्रिगेट को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज के हाथ में चोट लग गई। प्रतिष्ठान के मालिक ने दावा किया कि आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि करीब 70 प्रतिशत सामान बचा लिया गया है।