फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मड़हे में लगी आग, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार के गोबरदहा गांव में रविवार की भोर में तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लगने से नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार के सामने खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है। गोबरदहा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के मड़हे में रविवार को तीन बजे अचानक आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो रहे थे। भोर में मड़हे से धुआं निकलता देख नींद खुली। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों में मड़हे में रखा 4500 रुपये नकद, चावल, गेहूं, आटा, प्याज, लहसुन, आलू समेत अन्य खाद्यान्न और घरेलू उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से एक मड़हा पूरी तरह जलकर राख हो गया है। मामले की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेखपाल द्वारा क्षति का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें