अदलहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से अश्लील हरकत और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार शाम पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दी तहरीर में बताया कि 19 अक्तूबर की शाम सात बजे बेटी दरवाजे पर खड़ी थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।