फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किशोरी से अश्लील हरकत, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह जानकारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दी। बताया कि किशोरी के पिता ने बेटी से अश्लील हरकत के आरोप में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपी कुछ दिनों से अश्लील हरकत और छींटाकशी कर रहे थे। लोकलाज से बेटी छिपाती रही। बीते रविवार को बेटी शौच के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान रास्ते में दोनों बेटी को अकेले देख अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचाने पर दोनों धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें