फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने की मशीन से बालक की उंगली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के पुरवा औसान सिंह गांव में बृहस्पतिवार को चारा काटने की मशीन की चपेट में आने से अंगुली कट गई। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। थाना क्षेत्र के पुरवा औसान सिंह निवासी विवेक चौबे का चार वर्षीय पुत्र आयुष बृहस्पतिवार को घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बगल में रखी चारा काटने की मशीन के पास पंहुच गया। तभी बालक की अंगुली मशीन में चली गई। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें