फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 ब्लैक व 23 हाटस्पॉट पर दुर्घटना के कारणों को खोजते हुए करें सुधारात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल अधिकारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों से कहा कि वे 10 ब्लैक व 23 हाटस्पॉट पर दुर्घटना के कारणों को खोजते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करें। यातायात पुलिस से जिलाधिकारी ने कहा कि वाहनों की निरंतर चेकिंग करते हुए ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग आदि पर कार्रवाई करें। टोल व चेक प्वाइंट पर ट्रैक्टर ट्रालियों सहित पिकअप व अन्य ढुलाई वाले वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएं। तीन या तीन से अधिक मृत्यु वाली सड़क दुर्घटनाओं वाले स्थल पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, अंधा मोड़ के रिफ्लेक्टर बोर्ड लगवाए जाएं। एनएच व एसएच सड़कों पर ओवर स्पीड व लापरवाही से वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान करें। डीआईओएस और बीएसए को बच्चों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जन जागरूकता के लिए स्कूलों में गोष्ठियां, जन जागरूकता रैली व प्रार्थना सभाएं कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सभी पीएचसी व सीएचसी बैठक में इमरजेंसी सेवा जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें