विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेले के तृतीया तिथि पर मंगलवार की रात में भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता गायक पवन सिंह पहुंचे। तत्पश्चात् वीआईपी गेट से मंदिर प्रांगण में प्रवेश किए। भगवान श्री गणेश जी दर्शन पूजन अर्चन कर गर्भ-गृह में पहुंच विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन अर्चन कर परिक्रमा पथ प्रांगण में हाथ जोड़ते हुए मंदिर से बाहर निकल आए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार कर रवाना हुए।