फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी में मारपीट, दूल्हे के भाई समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बरतर तिराहे के पास स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान खाने पीने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दूल्हे के भाई समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की निगरानी में शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के दीवान घाट निवासी लल्लू जायसवाल की पुत्र की शादी भदोही जनपद के एक गांव में तय हुई। बरतर तिराहे के पास स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में लड़की पक्ष सभी तैयारियां कर चुका था। लड़का पक्ष गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचा। बरात के स्वागत के बाद भोजन शुरू हुआ। रात दो बजे के करीब लड़का पक्ष के लोग भोजन कर रहे थे। उसी दौरान चाऊमिन के कारीगर सत्यम निषाद से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। मारपीट में दुल्हे के बड़े भाई मनोज जायसवाल के अलावा राजकुमार सोनी, कल्लू, सत्यम निषाद घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस की निगरानी में शादी कार्यक्रम संपन्न हुआ। थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट हुई है। किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें