क्षेत्र के गौरा गांव मेें बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे गांव में चील्ह के तिलठी से बारात वापस गांव पहुंचने पर मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों के इलाज के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी छोटेलाल के पुत्र की बारात चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव गई थी। बारात मे गौरा गांव के आलोक आदि भी गए थे। बारात में किसी बात को लेकर छोटेलाल के रिश्तेदारो व आलोक आदि से विवाद हुआ। छोटेलाल का आरोप है कि जब बृहस्पतिवार की सुबह बारात वापस गांव आई तो आलोक आदि चार लोग आकर उसे और उसके रिश्तेदार संतोष कुमार गुप्ता (42), अजय कुमार (16) पुत्र संतोष कुमार निवासी दुबार थाना लालगंज व विनय कुमार गुप्ता (40) निवासी गोपीगंज भदोही को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई मे कराने के बाद चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।