मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव में खेत में पशु घुसने पर दो पक्षों में गुरुवार की सुबह जमकर लाठी-डंडा चला। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जगदीशपुर गांव निवासी भरत सोनकर पुत्र गुलाब सोनकर व विनोद सोनकर पुत्र रंजीत सोनकर धौरहरा गांव में रेहन पर खेत लेकर सब्जी की खेती किए हैं। बुधवार शाम को धौराहरा गांव निवासी सुदामा वर्मा, भोला वर्मा, लव कुश के पशु उनके बुधवार की शाम को खेत में घुस गए। मना करने पर शाम को गाली गलौज कर घर चले गए। गुरुवार की सुबह भरत सोनकर खेत में अपने मड़ई में सोया था। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और लाठी-डंडों से पीटाई करने लगे। दूसरे मड़ई पर सोया उसका चचेरा भाई भी पहुंच तो उसकी भी पिटाई किया। भरत सोनकर ने चेतगंज चौकी पर तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों का चालान कर दिया।