फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जन्मदिन पर छात्रावास में गाना बजाने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के विंध्याचल छात्रावास में मंगलवार को देर रात जन्मदिन मनाने के दौरान गाने बजाने को लेकर बी.वोक और बी.काम के छात्रों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे हास्टल के छात्र भी मारपीट में शामिल हो गए। मारपीट की इस घटना में दो छात्रों को चोट लगी है।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर परिसर के सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बरकछा पुलिस चौकी की पुलिस भी पहुंची। बुधवार को सुबह बी.वाॅक के छात्रों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिसर में धरना दिया। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। बीएचयू के दक्षिणी परिसर में बी.काॅम और बी.वोक के छात्रों के बीच पिछले कई साल से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को रात में फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट की घटना को लेकर सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी कौस्तुब कृष्णा ने तहरीर दी है। तहरीर में उसने बताया है कि वह बी.वोक द्वितीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार को रात में साढ़े 11 बजे विंध्याचल छात्रावास के गार्डन में टहल रहा था। तभी बी.काॅम प्रथम वर्ष के छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। उसने जान से मारनेे की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। तहरीर में उसने बताया है कि साथी मयंक बचाने आया तो उसकी भी पिटाई की गई। तहरीर में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, बुधवार को बी.वोक के छात्र काॅलेज के गेट पर धरने पर बैठकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि बी.वोक के छात्र का जन्मदिन था। रात में वह गाना बजा रहा था। परीक्षा के चलते बी.काॅम के छात्र ने गाना बजाने से मना किया तो विवाद हुआ। बी.काॅम के छात्र ने शिवालिक हास्टल से अपने सीनियर को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। बी.वाॅक के छात्र के पक्ष के दो लोगों को चोटें आईं हैं। इस मामले में तहरीर मिली है। दूसरा पक्ष भी मारपीट का आरोप लगा रहा है। दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरना देने वाले छात्र अलग-अलग हास्टल आवंटित करने की मांग भी कर रहे थे। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें