फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पानी भरने को लेकर जेठानी और देवरानी के बीच मारपीट, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में शुक्रवार को हैंडपंप से पानी भरने को लेकर जेठानी और देवरानी के बीच विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे पर खूब लाठी चलाई और घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया। भटवारी गांव निवासी शैलेन्द्र की पत्नी रीता (38) हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। पुरानी रंजिश और हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर कर देवरानी शकुंतला, देवर कौशलेंद्र से विवाद हो गया। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें