फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों की हुई जांच, दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ सीजन को देखते हुए खाद की उपलब्धता एवं निर्धारित दर पर इसकी बिक्री सुनिश्चित करने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से गठित टीमों ने विभिन्न तहसील क्षेत्रों में दुकानों में जांच की। इस दौरान 25 दुकानों से खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया और एक को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने सदर तहसील क्षेत्र में पीसीएफ एवं जंगीरोड स्थित एक गोदामों में जांच कर स्टाक का सत्यापन किया। इस दौरान खाद के 10 नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने मड़िहान तहसील क्षेत्र में इफको बाजार केंद्र व सदर तहसील क्षेत्र के मुंहकुचवां में दो बीज भंडारों में जांच की। जिला कृषि अधिकारी ने पीओएस मशीन से बिक्री की जांच की। जांच में मशीन सही मिली। इस दौरान 10 नमूने भी लिए। जांच के दौरान उन्होंने दो दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जीतलाल गुप्ता ने चुनार तहसील क्षेत्र व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने लालगंज में खाद की दुकानों में जांच की। जिला कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कहीं निर्धारित से ज्यादा दाम पर खाद की बिक्री की शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें