फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत पर काम के दौरान 11000 वोल्ट की तार की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रही गोदावरी देवी (50) की 11000 वोल्ट की तार की चपेट आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बदहवास परिजन पुलिस को बिना कोई सूचना दिए शव को गृह राज्य छत्तीसगढ़ लेकर रवाना हो गए। रायपुर निवासी कैलाश राजगीर मिस्त्री का काम करता है और वह पत्नी गोदावरी देवी के साथ अशोक पुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। दोपहर मीरापुर बसही में कल्लू गोड़ के मकान की दूसरी मंजिल पर ढलाई की तैयारी चल रही थी, जहां मजदूर दंपती काम कर रहा था। काम के दौरान कैलाश नीचे से लोहे की सरिया ऊपर थमा रहा था और उसकी पत्नी गोदावरी छत से उसे पकड़ रही थी। इसी बीच, छत के बेहद करीब से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईवोल्टेज बिजली की तार से सरिया छू गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि गोदावरी बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कानूनी कार्रवाई या किसी अन्य डर से कैलाश पुलिस को बिना किसी सूचना दिए पत्नी के शव को लेकर सीधे अपने गांव रायपुर रवाना हो गया। गोदावरी की दो बेटियां और एक बेटा है। काफी देर बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें