फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई भर्ती से छह सौ शिक्षकों के मिलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की पूरी भर्ती के आदेश से शिक्षकों में खुशी है। इस नए आदेश से अब जिले को छह सौ और शिक्षक मिलने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने जब 69 हजार शिक्षकों के भर्ती की घोषणा की थी। उस समय जिले में 12 सौ शिक्षकों की भर्ती की जानकारी दी गई थी। सरकार को इन रिक्तियों की जानकारी दी गई थी। उसके बाद मामला न्यायालय में पहुंच गया तो 69 हजार में से मात्र 31 हजार 277 शिक्षकों की भर्ती को ही मंजूरी दी गई। इस नए नियम के अनुसार जिले को मात्र 587 शिक्षक ही मिल सके। अब जब शेष शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी कर दिया गया है तो जिले को उम्मीद है कि शेष छह सौ शिक्षकों की भर्ती भी हो जाएगी। इससे फिलहाल विद्यालयों का संचालन अच्छा हो जाएगा। इस समय जिले में एक हजार आठ सौ छह परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 398 कंपोजिट स्कूल, 1200 प्राथमिक तथा 208 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों की कुल छात्र संख्या इन दिनों दो लाख 69 हजार 986 नामांकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें