फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता-पुत्र पीड़िता को दे रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र की युवती ने एक युवक व उसके पिता पर यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पिता-पुत्र युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जान से मारने की मिल रही धमकी पर आईजीआरएस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। राजगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रयागराज गई थी। यहां उसकी मुलाकात पड़ोस गांव के अश्वनी कुमार से हो गया। युवक ने युवती का सहयोग कर उसे वहां कमरा दिलवाया। इसके बाद उसके कमरे पर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता प्रेम में बदल गया। युवक ने युवती से शादी करने की बात कह कर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसी दौरान युवक ने युवती के कई आपत्तिजनक फोटो मोबाइल में खींच लिया। युवती ने जब युवक से शादी करने के बात कही तो युवक ने इन्कार कर दिया। युवक ने युवती को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी युवक व उसके पिता सुरेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। अब आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवती ने आईजीआरएस पर शिकायत कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है। कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें