फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रदर्शन पुलिस ने किया विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। अन्नदाता मंच की ओर से शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन होने की सूचना पर पुलिस ने सुबह ही मंच के संरक्षक रमेश सिंह को उनके गांव पहुंच कर हिरासत में ले लिया। बाद में बातचीत के बाद सहमति बनने पर प्रदर्शन नहीं हुआ। थानाध्यक्ष मंच संरक्षक को अपने साथ ब्लाक मुख्यालय लेकर पहुंचे। बीडीओ रविंद्र कुमार सिंह द्वारा संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता कर 28 फरवरी तक क्रय केंद्रो पर धान खरीद किए जाने का आश्वासन दिया। जहां से अन्नदाता मंच संरक्षक को उनके घर पहुंचा दिया गया। एडीओ कोऑपरेटिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी ने बताया कि क्रय केंद्र पर प्रति किसान केवल 30 क्विंटल व एक दिन में 90 क्विंटल धान की खरीद क्रय केंद्र पर किया जाएगा। इस दौरान विज्ञान सिंह, चंद्रदेव सिंह, अवधनारायण सिंह, त्रिभुवन चौबे, भानु सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें