फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। चौकिया क्षेत्रीय सहकारी समिति से चौकिया सहकारी संघ में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए समय से नामांकन पत्र नहीं बिकने के चलते मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। इससे नाराज संघ के डायरेक्टर व किसानों ने समिति पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

साधन सहकारी संघ चौकिया के प्रतिनिधि का चुनाव मंगलवार को होना था। संघ भवन चौकिया और कार्यालय क्षेत्रीय सहकारी समिति डूही खुर्द में है। अलग-अलग खेमे में विभाजित पदाधिकारी अपने हिसाब से चुनाव कराने के लिए दबाव बना रहे थे। निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि स्थान को लेकर विवाद के चलते नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हो सकी। असमंजस की स्थिति में सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता को सूचना देने के बाद अनिश्चित काल के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया। अंतिम और अन॔ंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चौकिया में किया गया है। तेगबहादुर सिंह, संतोष सिंह, बंटी, सुभाष सिंह, रामधनी सिंह, शुकपाल सिंह, गोरखनाथ सिंह, दीपू सिंह, गोपाल सिंह, भृगुनाथ सिंह, टेगरी सिंह, बलिराम सिंह आदि ने निर्वाचन अधिकारी पर मनमाना रवैया अपनाकर चुनाव स्थगित किए जाने का आरोप लगाया। लोगोें ने मोबाइल फोन पर मौखिक सूचना सहायक आयुक्त को दी है। इस संबंध में सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह का कहना था कि चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री दोपहर 12 बजे तक की जानी थी। निर्धारित समय तक कोई भी व्यक्ति नामांकन पत्र लेने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें