फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यूरिया के लिए किसानों ने किया हंगामा, दिघिया में पुलिस की मौजूदगी बांटी गई यूरिया

विज्ञापन
हलिया क्षेत्र के खाद न मिलने से हंगामा करते किसान।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। खरीफ सीजन में निजी दुकानों से यूरिया गायब है। समितियों पर यूरिया के लिए किसानों की कतार लग रही है। बावजूद इसके किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। हलिया क्षेत्र के भटवारी डिघिया किसान सेवा सहकारी समिति पर मंगलवार को खाद के लिए पहुंचे सैकड़ों की संख्या में किसान खाद न मिलने पर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हलिया राजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर मतवार चौकी इंचार्ज कन्हैया राय पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दो सौ बोरी यूरिया किसानों के बीच वितरित कराया गया। सचिव रमाकांत मौर्य ने बताया एक ट्रक में चार सौ बोरी यूरिया समिति पर आई है। मौसम साफ रहने पर इन दिनों धान की निराई-गुड़ाई के बाद यूरिया के छिड़काव में तेजी आई है। पहले निजी दुकानाें पर यूरिया आसानी से मिलती थी। इस सीजन में अधिकांश निजी दुकानों पर यूरिया नदारद है। कुछ जगह मिल भी रही है तो समिति से महंगे दाम के कारण लोगों का रुझान समितियों की तरफ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें