फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग के पत्थर से किसान का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
। लालगंज थाना क्षेत्र के घोरी ग्राम सभा मे नमामिगंगे जल परियोजना के तहत पाइप लाइन का गड्ढा खोदने के लिए किए गए ब्लास्टिंग से उड़े पत्थरों से तीन घरों का खपरैल व टिन शेड टूट गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। गांव निवासी गुलाबी देवी पत्नी लालमणि यादव का आरोप है कि घर के बगल में ब्लास्टिंग करने से कच्चे मकान का खपरैल व टीन शेड टूट गया। बगल के और दो घरों का खपरैल भी टूटा है। ब्लास्टिंग के समय परिवार के सदस्य घर में नहीं थे, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गुलाबी देवी बताती हैं कि ब्लास्टिंग से कच्चा मकान की दीवारों में भी दरार आ गई। जो कभी भी गिर सकती है, अगर बरसात हो गयी तो खाने का राशन भी नहीं बचेगा। घरों के पास हो रहे ब्लास्टिंग का ग्रामीणों ने विरोध किया तो आनन फानन में ठेकेदार ने दो टीन शेड मंगवाकर किसान को दे दिया। इस संबंध में एसडीएम मड़िहान ने बताया ब्लास्टिंग करने का मामला संज्ञान में है। जानकारी लेकर मामले की जांच कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें