शेरवां। विकास खंड जमालपुर के भड़वेल गांव निवासी किसान राजनरायन सिंह की ओर से खेतों में पराली जलाये जाने पर तहसीलदार चुनार ने किसान पर 2500 रुपये का अर्थदंड लगाते हुए 15 दिन के अंदर पैसा जमा किए जाने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर जुर्माना राशि न जमाकर अर्थदंड भू. राजस्व की भांति वसूल किया जाएगा। हल्का लेखपाल पंकज कुमार ने मंगलवार को अर्थदंड की नोटिस किसान को देकर रुपये अविलंब जमा कराये जाने को निर्देश दिया।