फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सर्पदंश से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। खोराडीह गांव में शुक्रवार को देर रात सर्पदंश से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

खोराडीह ग्राम पंचायत के कुड़हवा पुरवा निवासी 70 वर्षीय छैवर शुक्रवार को खेत की सिंचाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सर्प ने डस लिया। उन्होंने इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए छैवर को बघौड़ा ले गए। झाड़-फूंक कराने के बाद हालत में सुधार होने पर घर ले आए। इस बीच रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि शनिवार को दोपहर में सर्पदंश से मौत होने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें