फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुड़ी गांव निवासी बबूंदर (30) घर के बाहर खेत में पानी भरने के लिए मोनो ब्लॉक चलाने गए थे। मोनोब्लॉक में विद्युत सप्लाई के लिए लगा केबल का तार कटा हुआ था। इस बीच करंट की चपेट में बबूंदर झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें