फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैल के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के तीता गौरवा गांव के चौरा मजरे में रविवार देर शाम खेत की तरफ आ रहे किसान पर बैल ने पीछे से हमला कर दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तीता गौरवा के चौरा मजरा निवासी 55 वर्षीय किसान जमुना कोल रविवार देर शाम खेत की तरफ से घर आ रहे थे। रास्ते में बैल ने किसान के ऊपर पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद पैर से कुचल रहा था कि लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और बैल को भगाया, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। मृतक किसान को एक पुत्र व एक पुत्री है। अचानक इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बैल के हमले से किसान की मौत हो गई है। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें