सक्तेशगढ़। चौकी क्षेत्र के खम्हवां जमती गांव में खेत फसल को मवेशी से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर किसान की मौत हा गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी सरसो गांव निवासी सोमारु मुसहर (45) राजगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हवां जमती गांव में टमाटर के खेत की रखवाली कर रहा था। शुक्रवार की सुबह छह बजे वह वह खेत से निकलकर पानी लेने के लिए जा रहा था। जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत के चारो ओर बिजली का नंगा तार लगा कर घेरेबंदी की गई थी। प्रतिदिन तार को हटा लिया जाता था, पर शुक्रवार की सुबह तार नहीं हटाया गया था। पानी लेने जाते समय सोमारु तार की चपेट में आ गया। तार की चपेट में आने से करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। गांव के अन्य ग्रामीण खेत की ओर गए तो देखा वह मृत पड़ा था। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तार को हटा कर शव को बाहर निकाला। मौत की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंद्र भूषण ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को चार बच्चे है। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी कर चुका था। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है।