जमालपुर। चौबेपुर गांव के पास भोकानाला में सोमवार को देर शाम खेत की तरफ जाते पैर फिसलने एक किसान गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला। तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
बहुआर गांव निवासी छांगुर भारती (80) सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे फावड़ा लेकर अपने खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में भोकानाला में पैर फिसलने से गिर गए। ग्रामीणों ने उनको भोकानाला में गिरते देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण उनको नाले से निकालने में जुट गए। पुलिस के आने पर उनको बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छांगुर से तीन पुत्रियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। पत्नी जीरा देवी रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि भोकानाला में पैर फिसलने से गिरकर किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।