उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शानिवार को स्थानीय लोगों ने चार फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों को पकड़ा है। आरोप है कि ये चारों शुक्लहा मोहल्ले में व्यापारियों को डर दिखाकर उनसे पैसों की मांग कर रहे थे। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारियों ने चारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।