फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रयागराज बाॅर्डर से विंध्याचल तक रहेगी महाकुंभ पलट प्रवाह जैसी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। माघ मेले के दौरान जिले में श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ पलट प्रवाह की तरह इस बार भी सुविधाएं देने की तैयारी है। प्रयागराज बाॅर्डर से विंध्याचल तक जगह-जगह होल्डिंग एरिया, रात में रुकने, खानपान की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने लिए पंचायत राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 12 जनवरी तक होल्डिंग एरिया वाले संबंधित ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं।जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया छानबे ब्लाॅक क्षेत्र में प्रयागराज सीमा से विंध्याचल के बीच अकोढ़ी में महेश भट्टाचार्य इंटर काॅलेज, भटेवरा में श्रीकांत वैद्य इंटर काॅलेज, बिहसड़ा में महाशक्ति इंटर काॅलेज, जिगना में गुलाबकली इंटर काॅलेज, महोखर में शिव मंदिर परिसर के अलावा रायपुर व रामपुर में पंचायत भवन पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पानी, शौचालय तथा पार्किग के लिए सुविधाएं रहेंगी। इसी तरह कोन ब्लाक क्षेत्र के मिश्रीलाल इंटर काॅलेज मवैया व तिलठी में एस के महाविद्यालय में बने होर्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें