फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प व कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाजिस्टिक्स पार्क शुरू होने का सीधा लाभ न केवल हस्तशिल्प से जुड़े कारोबारियों को मिलेगा बल्कि किसानों के खेत की सब्जियां भी विदेशों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन

कालीन, चीनी मिट्टी और पीतल के बर्तन आसानी से विश्व के किसी भी बाजार में कम समय में पहुंच सकेंगे। इतनी ही तेजी से कच्चा माल भी पूर्वांचल के उद्यमियों तक कम समय और कम लागत में पहुंच सकेगा। चुनार रेलवे स्टेशन के समीप सात हजार वर्गमीटर क्षेत्र में लाजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जा रहा है। चुनार, मिर्जापुर, वाराणसी, रेनूकूट, भदोही, नैनी सहित आस पास के उद्योगों को पार्क का सीधा लाभ मिलेगा। लॉजिस्टिक्स पार्क में आधुनिक तकनीक के माध्यम से बुकिंग के साथ ही उनकी ट्रैकिंग की जा सकेगी। वेयर हाउस बनाया जाएगा। रोजगार सृजन होगा, साथ ही क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
पहले चरण में होंगे 400 कंटेनर
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 7000 वर्गमीटर में लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क में 2000 वर्गमीटर का आधुनिक गोदाम होगा। सामान की ढुलाई के लिए 400 कंटेनर होंगे। 10 रीफर (वातानुकूलित) कंटेनर होंगे। सब्जी, फल, फूल जैसे गलने व सड़ने वाले सामानों को समय से सुरक्षित देश विदेश तक पहुंचाने के लिए अत्यंत उपयोगी होंगे। अंत में क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली व आसपास के विभिन्न इलाके औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हैं। अब लोग सामानों का कम पैसे, कम समय व सुरक्षित परिवहन द्वारा आयात निर्यात कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काफी प्रयास कर लॉजिस्टिक्स पार्क को स्थापित कराया गया है। क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन

खिलौने व हस्तशिल्प की बढ़ेगी चमक
- वाराणसी, मिर्जापुर व आसपास हस्तशिल्प के क्षेत्र में बेहद समृद्घ है। देश विदेश से कंटेनर सुविधा के माध्यम से जुड़ने की वजह से इसका लाभ कारोबारियों को मिल सकेगा। चावल, बाजरा, चना, सरसों, तिल, अरहर, मटर, लौकी, मिर्च, टमाटर की खेती से जुड़े किसानों को भी निर्यात से जोड़ा जा सकेगा। जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।
चुनार में लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित होने से आसपास के व्यवसायियों को बेहतर लाभ मिलेगा। पहले अन्य शहरों से दिल्ली, मुंबई व व विदेशों के माल भेजना पड़ता था। अब जनपद मे ही सुविधा मुहैया होने से समय व धन दोनों की बचत होगी। - राजेश कुमार, निदेशक ओबीटी।
मिर्जापुर के व्यवसायियों के साथ ही अब क्षेत्र के किसान भी सब्जी व अन्य फसलों को दूसरे शहरों और देश विदेश को भेज सकेंगे। लॉजिस्टिक्स पार्क किसान के आर्थिक विकास में सहयोगी साबित होगा। - मनोज खंडेलवाल, उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।
परिवहन सुविधाओं के अभाव में जनपद के तमाम उद्योग का विकास बाधित रहा लेकिन अब लॉजिस्टिक्स पार्क के स्थापना के बाद उद्योग और विकसित होगा।- गिरीशचन्द्र बरनवाल, दिलीप कार्पेट मैनुफैक्चरिंग
चुनार का मूर्ति उद्योग देश विदेश में मशहूर है लेकिन परिवहन सुविधाओं के अभाव में व्यापारी कम मूर्ति खरीद पाते हैं। लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना से निश्चित रूप से परिवहन का अच्छा लाभ मिलेगा। - विशाल अग्रवालसब, डीलर इंडियन आयल कार्पोरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें