फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन कर करें निर्यात

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार को मंडल स्तरीय कृषि निर्यात गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त ने निर्यातकों से अंतरराष्ट्रीय मानक का पालन कर निर्यात करने का आह्वान किया। कार्यशाला में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के वैज्ञानिक ने निर्यात योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही मिर्जापुर से सब्जी के निर्यात के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

इससे पहले मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश में दो हजार वर्ष पूर्व से ही निर्यात करने प्रमाण उपलब्ध है। जिस प्रकार से गंगा को मां का दर्जा प्राप्त है, उसी प्रकार दक्षिण भारत में कावेरी को मां का दर्जा प्राप्त हैं। उन्होंने सभी कृषि उत्पादक संगठनों से आह्वान किया कि निर्यात के लिए और जानकारी प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि हम अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन कर निर्यात कर सकते हैं। कार्यशाला में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के वैज्ञानिक ने निर्यात योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विंध्याचल मंडल द्वारा सब्जियोें के निर्यात की प्रगति के बारे में भी बताया। डॉ. अनिल यादव ने कृषि निर्यातोन्मुख क्लस्टर निर्माण, कृषि निर्यात नीति, एक्सपोर्ट, प्रमोशनल प्लान आदि की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

जीआई विशेषज्ञ अमरनाथ राय ने जीआई पंजीकरण कैसे कराएं, इसके बारे में जानकारी दी। कृषि उत्पादकों को जीआई टैग के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इसके पूर्व कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के डॉ. अनिल यादव ने मंडलायुक्त को तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया।
कार्यशाला के अंत में डॉ. अनिल यादव ने सभी प्रगतिशील कृषकों, कृषक उत्पादक संघटनों, कृषि निर्यातकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला में संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र, उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, उप निदेशक उद्यान मेवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें