हलिया। बीडीओ हलिया ने कार्य में लापरवाही बरतने तथा कार्य स्थल पर लगातार अनुपस्थित रहने पर मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव कौशल कुमार गिरि को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बीडीओ डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत भटपुरवा, इन्द्रवार, मड़वा धनावल, गड़बड़ा गोकुल के पंचायत सचिव कौशल कुमार गिरि को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने तथा कार्य स्थल से लगातार अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ ने बताया कि दो दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।