मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को चुनार तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अहरौरा से संबंधित रजिस्टर व्यवस्थित नहीं मिलने पर मौके पर मौजूद अधिकारी को नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और तहसीलदार के न्यायालय में अधिक मामले लंबित रहने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक के भी भू-राजस्व स्टाम्प मामले के रजिस्टर का अवलोकन किया। कुछ रजिस्टर सही ढंग से नहीं भरे जाने एवं कुछ पुराने रजिस्टर के कवर फटे होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सक्तेशगढ़ क्षेत्र में लगभग 200 वाद साक्ष्य के अभाव में निरस्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चुनार व उप जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम न्यायिक चुनार विजय नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।