फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आधा दर्जन पंचायत सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खंड विकास अधिकारी सिटी शरद कुमार सिंह ने विकास कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर आधा दर्जन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। उन्होंने पंचायत सचिवों को आगाह किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बुधवार को ब्लाॅक सभागार में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों के साथ बैठक की। बीडीओ ने ग्राम पंचायतवार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान आवास निर्माण की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने आधा दर्जन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में मनरेगा, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन की भी समीक्षा की गई। जिसमें बीडीओ को जानकारी दी गई कि अभी तक 1734 लाभार्थियों का ई-केवाईसी नहीं कराया गया हैं। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण, पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों से इस कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में एडीओ पंचायत केके सिंह, एडीओ इंडस्ट्रीज इंद्रजीत सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अवनीश यादव, उमेश यादव, दिनेश सरोज, राजाराम निर्मल, सौरभ गौड़, विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें