फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चिकित्सक, स्टाफ नर्स व केयर टेकर से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने मंगलवार को मंडलीय और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने डाॅक्टर, स्टाफ नर्स और केयर टेकर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया। उन्होंने वार्डों में बेहतर व्यवस्था नहीं होने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में देर होने पर ठेकेदार से भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल मंगलवार को सुबह मंडलीय अस्पताल पहुंचे। प्राचार्य ने डाॅ. अरविंद सिन्हा और अस्पताल के प्रबंधक अनुज ठाकुर के साथ ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी में सर्जरी का एक कक्ष बंद होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित डाॅक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन 20 हजार लीटर क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देर होने पर उन्होंने ठेकेदार से नाराजगी जताई। साथ ही कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ नर्स और केयरटेकर नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्टाफ नर्स, केयरटेकर के साथ ही डाॅक्टर को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इसके बाद वे जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी में डाक्टरों की उपस्थिति की जांच की। महिला अस्पताल में सफाईकर्मी नहीं मिलने पर उन्होंने नोटिस जार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल में सुविधाएं बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगाह किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें