फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनुपस्थित शाखा प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला उद्योग केंद्र की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत बैंकों व आवेदनकर्ताओं के लिए शिविर लगाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में अनुपस्थित बैंकों के शाखा प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। शिविर में एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उन शाखा प्रबंधकों को बुलाया गया था, जिनके द्वारा अधिक मात्रा में आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं। जिन शाखाओं में अधिक मात्रा में आवेदन पत्र लंबित पड़े हुए हैं, उन पर उनके द्वारा कोई भी स्वीकृति या वितरण की कार्रवाई नहीं की गई है। संंयुक्त उद्योग आयुक्त वीरेंद्र कुमार ने कैंप में उपस्थित शाखा प्रबंधकों को जानकारी दी। कहा कि डीएम ने प्रत्येक ग्रामीण शाखा व शहरी शाखा को प्रत्येक माह में तीन आवेदनों की स्वीकृति का लक्ष्य दिया है। इसे शाखा प्रबंधक हर हाल में पूरा करें। बैठक में अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें