फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद भी अभी बड़ी परियोजनाओं में तेजी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में तमाम बड़ी परियोजनाओं का काम बजट की कमी या कार्यदायी संस्थाओं की उदासीनता के कारण प्रभावित था। अब कोविड- 19 के कारण इस पर और ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिले में करोड़ों की लागत से चल रहीं 109 परियोजनाओं में केवल 25 ही पूरी हो सकी हैं। इन बड़ी परियोजनाओं में प्रमुख रूप से मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, सेंट्रल स्कूल और हाल में ही शुरू जल जीवन मिशन समेत दर्जनों परियोजनाएं अटकी हुई हैं। यह हाल तब है जब शासन का स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारी रुचि लेकर इन बड़ी परियोजनाओं को जल्द पूरा करें। जिले में 50 लाख के ऊपर की 109 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। 232 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कॉलेज और सेंट्रल स्कूल की नींव 2019 में रखी गई थी। जिसे 2021 तक पूरा करना था, लेकिन मेडिकल कॉलेज का काम चल रहा है। सेंट्रल स्कूल के लिए अभी केवल जमीन ही तलाशी जा सकी है। 2019 में सेंट्रल स्कूल की घोषणा के बाद से ही बेसिक तक की कक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित की जा रहीं हैं। लेकिन विद्यालय का भवन कब तक बन कर पूरा होगा, यह यक्ष प्रश्न है। पहले यह कहा जा रहा था कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के चलते इन परियोजनाओं के कार्य रुक गए हैं लेकिन अब जबकि चुनाव संपन्न हो गया है। कोविड- 19 के कारण काम गति नहीं पकड़ रहा। पूरा शासन प्रशासन उसी में लगा हुआ है। इस समय सिर्फ कोरोना की ही चारो चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें