फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सत्र शुरू होने के 15 दिन बाद भी कक्षा एक और दो की पुस्तकें नहीं मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब भी नौनिहालों को पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। विभाग का दावा है कि पुस्तकें भेजी जा रही हैं, लेकिन सिटी विकास खंड के ही कई न्याय पंचायतों के विद्यालयों में पुस्तकें नहीं पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के भोड़सर, संडवा, मसारी के अलावा बाकी विकास खंडों की कई न्याय पंचायतों के विद्यालयों में पुस्तकें नहीं पहुंच सकी हैं। विभाग का दावा तो यह था कि सत्र शुरू होने के पहले ही दिन से सभी बच्चों के हाथों में पुस्तकें होंगी, लेकिन फिलहाल यह स्थिति है कि 15 दिन बीत जाने के बाद ज्यादातर विद्यालयों को नई पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। जिले में 1806 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 271000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए नए सत्र में 2074181 पुस्तकों की मांग की गई है। इसमें से 1523169 पुस्तकें आ चुकी हैं। विभाग का दावा है कि 13 लाख पुस्तकों का वितरण हो भी चुका है। पुस्तकें धीरे-धीरे सभी विद्यालयों तक पहुंचाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कक्षा तीन से आठ तक की सभी पुस्तकें जिले में आ चुकी हैं। उनका वितरण किया जा रहा है। हालांकि कक्षा एक और दो की पुस्तकें अभी नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी पांच लाख से ज्यादा पुस्तकें नहीं आई हैं। इनकी खेप जल्दी ही आने वाली हैं। फिलहाल बच्चे पुरानी पुस्तकों से ही काम चला रहे हैं। बीएसए अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि नई पुस्तकें विद्यालयों तक पहुंच रही हैं। बच्चों में पुस्तकों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें