फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर और सोनभद्र में हो जनजातीय संग्रहालय की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर।केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर और सोनभद्र में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर सोनभद्र में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अग्रेसित क्रमश: 2486.46 एवं 2479.23 लाख रुपये अनुमानित लागत के प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव भी उपस्थित रे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पिछले ढाई सालों से उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के माध्यम से मिर्जापुर और सोनभद्र में बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज शुक्रवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात की और संग्रहालय के निर्माण हेतु प्रस्तावित धनराशि के अनुमोदन के लिए अनुरोध किया।जनपद में ‘जनजातीय संग्रहालय’ के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को पिछले महीने पत्र लिखकर अनुदान देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें