फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रमाणित संपर्क रजिस्टर में किसानों का विवरण अंकित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा सभी केंद्र प्रभारी गेहूं खरीद में संस्था प्रभारी एवं डिप्टी आरएमओ की ओर से प्रमाणित संपर्क रजिस्टर में किसानों का विवरण अंकित किया जाए। इसका उलंघन करने वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाएंगे। जिलाधिकारी एक अप्रैल से जिले में शुरु हो रहे गेहूं खरीद को देखते हुए पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट सभागार में खरीद से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रही थीं। जिलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों, तहसील एवं जिला स्तरीय संस्था प्रभारियों की ओर से एक अप्रैल को शत प्रतिशत केंद्रों का निरीक्षण कर उसकी आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा प्रत्येक केंद्र सुबह नौ बजे अनिवार्य रूप से खोलकर प्रभारी अपनी बाइमेट्रिक उपस्थित ई पास मशीन पर दर्ज करते हुए ग्रुप में प्रतिदिन उसकी फोटो शेयर करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा बेमौसम हुई बारिश के चलते गेहूं की फसल की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उसकी आख्या कृषि विभाग से लेकर शासन को गुणवत्ता मानकों में आवश्यक छूट प्रदान करने के लिए पत्र भेजा जाएगा ताकि एफसीआई में क्रय किए गए गेहूं के संप्रदान की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। जिलाधिकारी ने सभी संस्था और केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा किसानों द्वारा गेहूं बिक्री के बाद 72 घंटे के भीतर उनका किसी भी हालत में भुगतान किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया इस वर्ष जनपद में पीसीएफ द्वारा 24, यूपीएसस द्वारा 13, पीसीयू द्वारा 17, खाद्य विभाग द्वारा 92 तथा एफसीआई और मंडी समिति द्वारा दो-दो केंद्र संचालित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित दिया कि वो प्रतिदिन केंद्र पर गेंहू विक्रय करने वाले किसानों से संपर्क कर उन्हें केंद्र पर विक्रय कर समर्थनमूल्य का लाभ पाने के लिए प्रेरित करें। सभी उपजिलाधिकारी और मंडी सचिव को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा वे अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखें। यदि कोई व्यापारी किसानों से 2125 रुपये क्विंटल से कम दर पर गेहूं खरीदता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ वैभव कुमार सहित सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें