मिर्जापुर। बच्चों की कम उपस्थिति को देखते हुए सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों में नामांकन की तुलना में 75 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में बीएसए की पत्र जारी होने के बाद सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने प्रधानाचार्यों को बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय व विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स के अलावा अधिकारियों के निरीक्षण में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम पाई गई है। यदि बच्चा तीन दिन से अधिक समय से अनुपस्थित है तो उसके अभिभावकों से संपर्क करने का निर्देश दिया गया।