समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला दहन करते सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता, स्रोत सं
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित ब्राह्मण विरोधी बयान के लिए शुक्रवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक सुशील कुमार पांडेय और जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल तिराहे पर भाटी का पुतला दहन किया। इस दौरान सपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने बयान को ब्राह्मण समाज का अपमान बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सपा नेतृत्व से मामले में कार्रवाई करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से गुड्डू सिंह, कृष्णकांत दुबे, आनंद पाठक, एडवोकेट विनय पांडे, चिंटू सिंह, कल्लू दुबे, अवनीश दुबे, अजय दुबे, दिलीप सिंह गहरवार सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।