फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रांसफर, पोस्टिंग में उलझे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में एक जुलाई से शुरु होने वाला विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहायक विकास अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग में उलझ गया। सोमवार को छह विकास खंड के एडीओ पंचायत एक ब्लाॅक से दुसरे ब्लाॅक का चक्कर लगाने में व्यस्त रहे। ऐसे में कहीं साफ-सफाई हुई तो कहीं कागजों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर खानापूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन


बारह विकास खंड वाले जिले में सिटी, पहाड़ी, हलिया, मझवां, जमालपुर व सीखड़ विकास खंडों में तैनात एडीओ पंचायत के कार्य क्षेत्र में बदलाव की बातें रविवार को ही हवा में तैरने लगी। सोमवार को संबंधित विकास खंड के एडीओ पंचायत अपने-अपने नये तैनाती स्थलों के चक्कर लगाने में व्यस्त रहे। इसके चलते ब्लाक मुख्यालय से जुड़े ग्राम पंचायतों में सोमवार से शुरु होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पहले दिन ही झटका लगा। एडीओ पंचायतों की मानें तो स्थानांतरण नियमों के विरुद्ध हो रहा है। फिलहाल किसका कहां स्थानांतरण हुआ तस्वीर साफ नहीं है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ सहायक विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ संशोधन करने हैं। सूची सोमवार को शाम तक जारी कर दी जाएगी।

मिर्जापुर/ जिगना। जिम्मेदार अधिकारी के ट्रांसफर, पोस्टिंग में उलझे होने के चलते ज्यादातर जगह सफाई अभियान महज फोटो खिंचवाने और फोटो अपलोड किए जाने तक हीं सीमित रहा। जिगना, छानबे क्षेत्र में सोमवार को विजयपुर, जासा बघौरा, बबुरा मे सफाई नहीं हुई। जबकि दुगौली, खैरा, बिरोही, नदिनी, असवा दुगरहा, गौरा, गैपुरा में नाममात्र की साफ-सफाई हुई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रभाशंकर का कहना है कि कर्मचारी वीआईपी ड्यूटी में लगे हैं। खाली होने पर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


मिर्जापुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को हलिया और जमालपुर विकास खंड में जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया गया। हलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने रैली को रवाना किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार, बीएमसी अंकित शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण के बाद रैली निकली गई। जमालपुर और राजगढ़ सीएचसी परिसर रैली निकालकर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सच्चिदानंद, विरेंद्र यादव, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ डाॅ पवन कुमार कश्यप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें