फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेल मैदान के लिए चिह्नित जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। जसवां गांव में खेल मैदान पर चिह्नित जमीन पर हुए अतिक्रमण को एसडीएम ने शनिवार को हटवा दिया।
विज्ञापन

खेल मैदान के लिए चिह्नित जमीन पर अतिक्रमण होने की शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एसडीएम चुनार को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। शनिवार को समाधान दिवस के बाद राजस्व तथा पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने अतिक्रमण को हटवा दिया। साथही अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि जसवां गांव में खेल मैदान के लिए सुरक्षित पांच बिस्वा जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच शनिवार को अतिक्रमण हटवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें