फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घुड़दौड़ और बंजर भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। तहसील क्षेत्र के रैपुरिया गांव अंतर्गत जलालपुर मार्ग पर स्थित घुड़दौड़ और बंजर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शनिवार को राजस्व टीम ने पैमाइश कर अतिक्रमण मुक्त कराया। इस संबंध में ऐबकपुर गांव के कई ग्रामीणों ने छह सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि चंदौली निवासी ने सरकारी घुड़दौड़ व बंजर भूमि को अपनी भूमि में मिला लिया। इसके बाद बिना सरकारी अनुमति लिए पूरे कृषि योग्य भूमि को प्लाटिंग करके उसे अच्छे दामों पर अन्य को विक्रय किया जा रहा है। साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा सरकारी भूमि को अपने नंबर में मिलाकर मिट्टी से पाट देने के चलते सोनकर व मुसहर बस्ती से होकर पुलिया के रास्ते निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने घुड़दौड़ व बंजर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, मिट्टी से पाटकर अवरुद्ध किए गए जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने और भू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार संजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पैमाइश कर पत्थरगड्डी की। तहसीलदार ईवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर प्लाॅटर द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर पत्थरगड्डी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें