अदलहाट पुलिस का अपने छतों से पुष्प वर्षा करती महिलाएं व अभिवादन स्वीकार करते थाना प्रभारी प्रमो?
- फोटो : MIRZAPUR
अदलहाट। वैश्विक महामारी के दौरान जान की परवाह किए बगैर गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों पर बाजार वासियों ने शनिवार को अपने बालकनी, छतों से पुष्प वर्षा कर हौसला आफजाई किया। इस प्रकार का सम्मान पाकर पुलिसकर्मी भी अभिभूत हुए। इसी तरह न्यू इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के अनिल जायसवाल की ओर से पुलिस कर्मियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से मास्क का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध किया। स्वागत करने वालों में साधु चरण पांडेय, आशा पांडेय, अनिल यादव, विपिन गुप्ता, बबलू केशरी, दीपक जायसवाल, नितिन मौजूद रहे।