फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति विशेष के लोगों के साथ हो रही मुठभेड़ : श्रीप्रकाश राय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस की जाति विशेष के लोगों के साथ ही मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं। मुकदमे में जाति विशेष के लोगों को फंसाने की साजिश हो रही है। साजिश के खिलाफ सपा संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

ये बातें सपा के प्रदेश सचिव श्रीप्रकाश राय ने शनिवार को सपा के लोहिया ट्रस्ट स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सपा बुलडोजर सरकार से लड़ाई लड़ रही है। विधानसभा उप चुनाव में प्रदेश की सभी खाली सीटों पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। पत्रकारों से बातचीत के बाद प्रदेश सचिव ने कार्यालय में पार्टी की विधानसभा इकाई के अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश ने कहा कि सिर्फ चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को पूछना और बाद में भूल जाना, इस आदत को बदलना होगा। उन्होंने सपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, रविंद्र बहादुर सिंह, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें