फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विद्युत निगम के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी विद्युत कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। फतहां स्थित मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय परिसर में समिति के तत्वावधान में कार्य बहिष्कार के बाद प्रदर्शन किया गया। चेतावनी दी गई कि प्रबंधन अपनी तैयारी कर ले, क्योंकि बृहस्पतिवार की रात से सभी हड़ताल पर जा रहे हैं। संघर्ष समिति के सह संयोजक रामसिंह ने आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार के साथ हुए लिखित समझौते को लागू न करके विद्युत कर्मचारियों को हड़ताल के लिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च प्रबंधन सरकार के सामने सही आंकड़ा नहीं रख रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि लिखित समझौते का पालन न करने के चलते विद्युत कर्मी एकजुट होकर कार्य बहिष्कार के लिए विवश हैं। देवेश, सविता व विनोद प्रजापति ने चेतावनी दी कि प्रबंधन व्यवस्था कर ले, क्योंकि हड़ताल के दौरान जो भी समस्या होगी उसकी पूरी जिम्मेदारी उच्च प्रबंधन की होगी। संचालन अभय सिंह ने किया।
इस दौरान सुमित कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, पंचधारी सिंह, शिवशंकर सिंह, विनय गुप्ता, उमेश चंद्र, विनय सिंह, सुनील कुमार यादव, चंद्रमोहन कुमार आदि मौजूद थे। उधर, फिलहाल कार्य बहिष्कार के दौरान कोई समस्या सामने नहीं आई।,जबकि विद्युत निगम के कार्यालय में कोई कामकाज नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर, विद्युत कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। सभी उपकेंद्रों की सुरक्षा को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार स्थिति पर निगाह बनाए हुए है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भी मुख्य अभियंता वितरण व अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार व मजिस्ट्रेट को संबंधित क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य अभियंता वितरण गुलाम मुस्तफा ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, ग्रिड पावर आदि के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या होती है तो नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05442- 252235 अथवा 8840331343 नंबर पर डायल कर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें