फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संघों ने रेलवे प्लेटफार्म पर किया भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली के लिए क्रमिक भूख हड़ताल किया गया।
विज्ञापन

भूख हड़ताल में रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी, एसके अकेला, शाखा मंत्री रमेश प्रजापति, शाखा अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, श्रवण यादव, विजयराम यादव तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा अजय केसरवानी मनोज गुप्ता सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली उनका लक्ष्य है। कई राज्यों में यह योजना बहाल कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी इस योजना की बहाली होनी चाहिए। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 40 साल की सेवा के बाद वृद्ध कर्मचारी कहां जाएगा। यदि पेंशन रहेगी तो वह कम से कम अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन तो व्यतीत कर सकेगा लेकिन यह सरकार अब किसी कर्मचारी को इस लायक ही नहीं छोड़ रही है। अब तो हर नए कर्मचारी को यह डर सताता रहता है कि अवकाश प्राप्ति के बाद वह किस प्रकार जीवित रह सकेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें