मिर्जापुर। विंध्याचल में 12 अगस्त को रेललाइन के निर्माण में बाधक लाइन की शिफ्टिंग होगी। इसके चलते 33/11 केवी विंध्याचल उपकेंद्र से पोषित 11 केवी धाम व विंध्याचल फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने दी।